अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में गिरी कार

Update: 2026-06-08 11:20 GMT
Market. मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां सराज सड़क मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल की पहचान रूप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव सुराह के रूप में हुई है। रूप सिंह जलशक्ति विभाग में वाटरगार्ड की नौकरी करता है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर
किया गया है।


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रूप सिंह अपनी कार एचपी 22-4659 में अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। खुनागी सुराह सड़क पर चंदू नाला नामक स्थान पर इसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के कई पलटे लगने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी को गिरते देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए घायल को नागरिक अस्पताल बगस्याड पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक रेफर कर दिया गया।
Tags:    

Similar News