640 किसानों से खरीदी 19,777 क्विंटल गेहूं

Update: 2026-06-19 12:01 GMT
Nahan. नाहन। सिरमौर जिले में रबी विपणन सत्र 2026 के तहत गेहूं खरीद अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से 15 जून तक चले खरीद अभियान के दौरान जिले के 640 किसानों ने अपनी गेहूं की उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेची। इस अवधि में कुल 19,777 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, जिसके तहत किसानों से
खरीद की गई।

इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिला और उन्हें खुले बाजार में मूल्य अस्थिरता का सामना नहीं करना पड़ा। किसानों की सुविधा के लिए पांवटा साहिब और धौलाकुआं में दो खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें पांवटा साहिब केंद्र पर 15,634 क्विंटल तथा धौलाकुआं केंद्र पर 4,142 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीद केंद्रों पर गुणवत्ता जांच, पंजीकरण, तौल और भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की गई। कृषि विभाग ने बताया कि खरीद अभियान के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण भी किया। विभाग का मानना है कि समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ कृषि विपणन प्रणाली को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Tags:    

Similar News