दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट

Update: 2025-11-10 18:50 GMT
Bngal बंगाल: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद कोलकाता पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। खासतौर पर ईडन गार्डन्स स्टेडियम के आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, जहां जल्द ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम क्रिकेट मुकाबला खेला जाना है।
राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में नाका चेकिंग और वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। हर वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को भी तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुए धमाके के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं, ईडन गार्डन्स के अंदर और बाहर सीसीटीवी निगरानी को दोगुना किया गया है।
कोलकाता पुलिस आयुक्त ने कहा कि “यह सिर्फ एहतियाती कदम है। हमारे सभी बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हम नहीं चाहते कि किसी भी अफवाह या सुरक्षा चूक से माहौल बिगड़े।”
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मैच के दौरान लगभग 70,000 दर्शकों के आने की संभावना है, ऐसे में किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी बड़े शहरों में सार्वजनिक सुरक्षा उपाय सख्त कर दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News