कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले उत्तर 24 परगना में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत प्राप्त आवेदनों की सुनवाई तेज कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में करीब एक लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत की सुनवाई पूरी हो चुकी है। शेष आवेदनों की सुनवाई 28 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

बशीरहाट सहित विभिन्न एसडीओ कार्यालयों में आवेदकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के साथ कार्यालय की कार्य अवधि एक घंटा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सुनवाई के दौरान आवेदकों से मूल निवास का पता, भारत आने का वर्ष, वर्तमान पता और निवास संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। वहीं, सुनवाई के लिए पहुंचे कई आवेदकों ने बांग्लादेश में उत्पीड़न झेलने की बात साझा करते हुए भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई है।

Tags: