Uttarakhand: इस हालत में मिला युवती का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Update: 2025-09-02 04:47 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना राजलोक विहार कॉलोनी बहादराबाद में हुई। जहाँ निवासी वैशाली (27) ने घर में ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को फंदे से नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, वैशाली की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की जाँच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालाँकि, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News