Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां श्यामपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना क्षेत्र के शिव स्रोत कांगड़ी मार्ग की है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।