लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल, कांग्रेस छोड़ भाजपा में ज्वाइन करेंगे यह नेता

Update: 2023-07-05 12:28 GMT
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड में सियासी गर्मी भी बढ़ने लगी है। उत्तराखंड भाजपा और उत्तराखंड कांग्रेस के बीच हलचलें तेज होने लगी हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर जारी भाजपा की आक्रामक तैयारी के बीच उत्तराखंड में भी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में सेंधमारी की चर्चाएं फिर जोर पकड़ रही हैं।
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रादेशिक नेता पाल बदल सकते हैं। मंगलवार को इन चर्चाओं से राजधानी देहरादून का मौसम खासा गर्म रहा। चर्चाओं के मुताबिक, कांग्रेस के प्रादेशिक नेता पार्टी में लगातार बेरुखी से पाला बदल सकते हैं। भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारते हुए कांग्रेस को झटका दे सकती है।
बयान देकर भट्ट बन रहे हैं विदूषक: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि महेंद्र भट्ट लंबे समय से ऐसी बातें कर रहे हैं। जनता उन्हें विदूषक के तौर पर ले रही है, यह उन्हें ही तय करना है कि वो कैसी भूमिका देखना चाहते हैं। कहा कि पार्टी में टूट का सवाल ही नहीं है।
भाजपा ज्वलंत विषयों पर ध्यान बांटने के लिए इस तरह की अफवाह उड़ा रही है। कांग्रेस के सभी नेता, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हैं। कोई भी कहीं नहीं जा रहा है।
Tags:    

Similar News