UP News: मेले से लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला

Update: 2024-10-20 05:50 GMT
UP News: स्थानीय कस्बे के पूरब पोखरा के पास लगे मेले में दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमे एक पक्ष ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर है। बहन के घर घूमने आया दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। खानपुर रन्ना (खपुरा) गांव निवासी 24 वर्षीय अमित और 21 वर्षीय आकाश अतरौलिया बाजार स्थित हिना मेंस पार्लर में काम करते हैं। शाम को काम खत्म करने के बाद दोनों मेला घूमने चले गए। रात करीब 11 बजे मेला देखने के बाद दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव का ही दोस्त दीपक भी मिल गया।
अंबेडकरनगर के जहांगीर थाना क्षेत्र के सोलहवां गांव निवासी जनार्दन, चंद्रभान, हरेंद्र व उनके रिश्तेदार गोलू अतरौलिया के पूरब पोखरा के पास बैठकर आपस में बात कर रहे थे। अमित, आकाश व दीपक को साइकिल पर देख गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने अमित, आकाश व दीपक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों खून से लथपथ वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अतरौलिया 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। अमित व आकाश की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को छुट्टी दे दी गई। दूसरे पक्ष के गोलू के भी सिर में चोटें आई हैं। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया किरिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->