Up News: यूपी के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय लड़के को रात में सोते समय सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़का रेस्टोरेंट के एक कमरे में सो रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी। बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 17 वर्षीय मनोज की सांप के काटने से मौत हो गई।
मनोज गांव के ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था और घटना के वक्त वह रेस्टोरेंट के ही कमरे में सो रहा था। रात में अचानक एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को डस लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद ही मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।