Prayagraj: महाकुंभ का आज 34वां दिन, श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी
Prayagraj प्रयागराज: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर शनिवार को साधु-संतों के साथ गृहस्थ भी संगम की पावन धारा में त्रिजटा स्नान करेंगे। मान्यता है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने से एक माह के कल्पवास और स्नान, ध्यान का पुण्य मिलता है। एक माह तक कल्पवासियों से गुलजार रहने वाले मेले के सभी छह सेक्टर अब खाली नजर आ रहे हैं। सभी कल्पवासी और साधु-संत त्रिजटा स्नान के लिए ही यहां ठहरे हुए हैं। इसी स्नान के साथ उनकी विदाई भी हो जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
दरअसल वीकेंड होने के चलते सुबह से ही महाकुंभ नगर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। संगम स्टेशन महाकुंभ नगर से काफी नजदीक है। ऐसे में यहां भीड़भाड़ से बचने के लिए 16 फरवरी तक यहां लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकें, इसके लिए आज से 17 फरवरी तक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को हाई-स्पीड सेवा के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। रेल मंत्रालय ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन सेवा की घोषणा की है।
यह स्पेशल ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली (एनडीएलएस) से वाराणसी (बीएसबी) के बीच 15, 16 और 17 फरवरी 2025 को संचालित होगी। नई दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 05:30 बजे और वाराणसी आगमन 14:20 बजे। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धालु कम समय में आराम से यात्रा कर सकें, इसके लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया गया है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें आरामदायक सीटें, हाई-स्पीड यात्रा, वाई-फाई, ऑन-बोर्ड इंफोटेनमेंट शामिल 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। लोगों का उत्साह बरकरार है। वीकेंड होने के कारण आज भी संगम तट पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।