Sambhal में कुदरती कहर, आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल

Update: 2025-06-15 06:29 GMT
Sambhal संभल । संभल जनपद में रविवार की सुबह मेंथा फसल की कटाई करते समय एक ही परिवार के 7 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी अतर सिंह अपने परिवार के 7 लोगों के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे मेंथा फसल की कटाई करने खेत में गए थे। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में अतर सिंह की 18 वर्षीय बेटी रत्नेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि अतर सिंह का बेटा राजेश, पुत्रवधू किशनवती तथा अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
Tags:    

Similar News