Ghaziabad गाजियाबाद : लोनी के अंकुर बिहार थाना क्षेत्र की प्रेम विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बिल्डिंग
नंबर A-66 की दूसरी मंजिल पर रहने वाली अंजलि ने आरोप लगाया है कि पहली मंजिल पर रहने वाले प्रदीप ने तीन महीने के स्ट्रीट डॉग के पिल्ले की बेरहमी से हत्या कर दी। अंजलि के मुताबिक, 29 अगस्त को प्रदीप ने पिल्ले को डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई। अंजलि ने जब प्रदीप की पत्नी से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि "कुत्ता डर गया और खुद ही नीचे कूद गया।"