Fatehpur: NH-2 पर इलेक्ट्रॉनिक कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग

Update: 2025-11-11 02:10 GMT
Fatehpur फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलेक्ट्रॉनिक कारों से भरा एक कंटेनर अचानक आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह कंटेनर कोलकाता से गुड़गांव इलेक्ट्रॉनिक कारें लेकर जा रहा था।
रास्ते में एक पैनल फैक्ट्री के पास कंटेनर के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें रखी लाखों रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कारें धू-धू कर जलने लगीं। चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि राहगीरों को दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना मिलने के बावजूद काफी देर तक न तो पुलिस और न ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। गनीमत रही कि चालक और क्लीनर समय रहते बाहर कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Tags:    

Similar News

null