धूमधाम के साथ मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

Update: 2025-04-14 16:45 GMT
Rasra: डा. भीमराव अंबेडकर जयंती सोमवार को रसड़ा क्षेत्र में पूरे हर्षोउल्लास पूर्वक मनाई गई। रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर मुन्ना, जाम, नागपुर, सरदासपुर, आदि स्थानों पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमाओं के समक्ष केक काटकर कही कही माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह मानसिंह ने अनेक लोग हो रहे जयंती समारोहों में पहुंचकर डा. अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अम्बेडकर जयंती समारोह में पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान में जो लिखा कर अधिकार दिये हैं उसे शत प्रतिशत लागू कराने के लिये हमें संगठित व शिक्षित होकर संघर्ष करना होगा। बाबा साहब दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के हमेशा लड़ाई लड़ते थे। उन्होंने संविधान का निर्माण कर हमें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। आज जरूरत है कि हम उनके दिखाये मार्ग पर चलकर सही रास्ता अपना कर समाज का सृजन करना सकते है। जिसमें मुख्य रूप से अमन, रोहित, नीरज, प्रदीप, अजय, सुदेश, डॉ आकाश, राजा, निखिल सिंह, अनिकेश, रवि, जसवंत ,राहुल आदि लोगों उपस्थित रहे |
Delete Edit

Tags:    

Similar News

null