Badaun: डांस करने के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत

Update: 2025-02-26 13:00 GMT
Badaun बिल्सी। बिल्सी नगर में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान एक युवक को हार्टअटैक आ गया। वह डीजे पर गिर गया। युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में मंगलवार रात शादी समारोह चल रहा था। टेंट हाउस पर काम करने वाले मोहल्ला दो निवासी सुरेश (25) पुत्र बाबूराम डांस कर रहे थे। रात लगभग 11 बजे सुरेश डांस करते अचानक गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। समारोह में मौजूद लोग युवक को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की।
Tags:    

Similar News