Amethi: नाले के पास मिली लावारिस नवजात बच्ची

Update: 2025-10-30 07:21 GMT
Amethi अमेठी: जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के चेतपुर गाँव के पास नाले के किनारे गुरुवार तड़के एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे ग्रामीण श्री कृष्ण ने नाले के पास एक नवजात बच्ची के पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम पुलिस की मदद से मौके पर पहुँची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद नवजात बच्ची को फुरसतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती है, जहाँ डॉक्टरों की एक टीम उसकी देखभाल कर रही है।चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संवेदनशील कार्य ने मानवता को पुनर्जीवित किया है।
Tags:    

Similar News