Agraआगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं छह लड़कियों की डूबकर मौत हो गई. मरने से पहले बहनों ने रील बनाई. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आपको बता दें कि यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नत्थू में हुआ. मृतक लड़कियों की उम्र नौ से 18 साल के बीच बताई जा रही है|
सभी एक ही परिवार के भाईयों की संतान थीं. 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी और चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने गई थी. सभी भाई-बहन नदी में नहा रहे थे. अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई. मुस्कान और दिव्या उसे बचाने गईं. वे भी गहरे पानी में चली गईं. इस हादसे के बाद एक घर ही नहीं बल्कि पूरा गांव गम और सन्नाटे की चपेट में है|
6 लड़कियों के डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक लड़की समेत चार की मौत हो चुकी थी। जबकि दो की सांस चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने लड़कियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।