भारत
पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और यूट्यूबर गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 Jun 2025 10:54 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने बुधवार को पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, जिसके यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
पुलिस ने बताया कि रूपनगर के रहने वाले जसबीर सिंह पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है. पुलिस ने बताया कि जसबीर का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के आरोप में पहले गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ नजदीकी संबंध थे जो कि पाकिस्तान हाई कमीशन से निष्कासित अधिकारी है.
पंजाब पुलिस की जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई. जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित फोन नंबर पाए गए हैं, जिनकी अब विस्तृत फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने इन PIO के साथ अपनी सभी कम्युनिकेशन कॉन्टेंट को मिटाने की कोशिश की, ताकि वह जांच के दायरे में न आए. मोहाली के एसएसओसी में इस मामले में एक FIR दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





