अजमेर में सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था

Update: 2023-06-07 10:02 GMT

जयपुर,। अजमेर में अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31.14 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।

गहलोत की इस स्वीकृति से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ रूपए, वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ रूपए एवं वर्ष 2025-26 में 3.14 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।

Tags:    

Similar News