डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा उपखंड स्थित लाम्बाभाटड़ा गांव में दो परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः हिंदू धर्म अपनाया। विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में रामा सेंगा मनात और रमेश रामा मनात के परिवारों की पुनर्वापसी की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार के सदस्यों का तिलक किया गया। पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके साथ ही गोबर और गंगाजल का छिड़काव किया गया तथा घर पर करीब 20 फीट ऊंचा ओंकार अंकित ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, संत लोकेश महाराज, जिला विशेष संपर्क प्रमुख धनराज लबाना, डॉ. जयदीप उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मगनलाल प्रजापत, गौशाला कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा और बजरंग दल संयोजक नरेंद्र विहात उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रमेश मनात, कमजी मनात, मुकेश मनात, भीमा मनात, बाबूलाल मनात, कावा मनात, विनोद मनात और बादामी लाल मनात सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दोनों परिवारों की सनातन धर्म में पुनर्वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई।

Tags: