जोधपुर: विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का जोधपुर महानगर का पथ संचलन रविवार 11 अक्टूबर को शहर के प्रमुख मार्गो से घोष की लय से कदम ताल मिलाते हुए निकलेगा। प्रांत सह संयोजिका प्रेक्षा रामावत ने बताया कि युवतियों को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से मुक्त बनाने और अपने भीतर आत्मरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से वाहिनी का पथ संचलन निकलता है। जो समाज की सज्जन शक्ति में आत्मविश्वास जगाने के साथ दुर्जनों में भय का संदेश देता है।

जिला सह संयोजिका रौनक जांगिड़ ने बताया कि पथ संचलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में अजनेश्वर आश्रम की महंत संत शांतेश्वर महाराज ने महिला इकाई से कहा कि जीवन में अपने हर उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए निष्ठा से कार्य में लीन हो जाओ तभी सफलता प्राप्त होगी। लेकिन सफल होने के लिए एक महत्वपूर्ण सीख याद रखनी चाहिए। संगठित होकर राष्ट्र धर्म संस्कृति के लिए तैयार रहने के साथ स्वयं आत्मरक्षा में पारंगत होना चाहिए तभी आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती है । वर्तमान में महिलाओं के शोषण किसी के छिपे नहीं ऐसे में आत्मरक्षा में निपुण होकर आत्मनिर्भर बनाना समय मांग है।

महाराज ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि हर जाति मत पंथ की बहन बेटियां महिलाओं को इस आयोजन में साथ लेकर सफल करें। विमोचन कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की हर्षा कंवर, भूमिका सोलंकी, हिमांशी, नेहा देवड़ा, कशिश रांझना चौहान, मुस्कान ओझा, पवन मिश्रा व जसवंती ओझा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Tags: