जयपुर: गुलाबी नगरी में रविवार को फिटनेस और खेल भावना का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें संस्करण में देश-विदेश के हजारों धावक हिस्सा लेंगे। आयोजन से पहले पिंक सिटी रन की अवॉर्ड सेरेमनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया।

समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विष्णु टांक को ‘स्टार रनर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान सालभर में सबसे अधिक दौड़ लगाने और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए मिला।

आयोजन के संस्थापक मनोज सोनी ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को नियमित दौड़ने, बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में अरुण सिंह, डॉ. नमित, अभिलाषा हेवर और हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: