शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल थे ज्योतिबा फुले, मुख्यमंत्री ने किया याद
महात्मा फुले के योगदान को CM भजनलाल ने किया याद, समतामूलक समाज का दिया संदेश
जयपुर: महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में फुले के योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समतामूलक समाज के निर्माण और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।