Ranchi: मंईयां सम्मान व सर्वजन पेंशन योजना पर सरकार का फोकस

Update: 2025-03-03 14:36 GMT
Ranchi रांची : झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया है, जिसमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना पर बड़ा फोकस किया गया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 साल तक की लाभुक महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये की सहायता राशि देने के लिए 13,363.36 करोड़ रुपये का बजटीय उपबंध किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत हर माह 34 लाख लाभार्थियों को 1,000 रुपये देने के लिए 3,8050.66 करोड़ रुपये का प्रावधान है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग पर सबसे ज्यादा 22 हजार 23 करोड़, 33 लाख 85 हजार रुपये का उपबंध किया गया है.
राशि के मामले में टॉप फाइव विभाग
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग- 22 हजार 23 करोड़, 33 लाख 85 हजार.
ग्रामीण विकास विभागः 9 हजार 841 करोड़ 41 लाख 61 हजार, 4 हजार 576 करोड़ 30 लाख 73 हजार
शिक्षा प्रक्षेत्र- प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा- 15 हजार 198 करोड़ 35 लाख 30 हजार जबकि उच्च तकनीकि शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार का उपबंध.
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग- 9 हजार 916 करोड़.
ऊर्जा विभाग- 9 हजार 894 करोड़ 35 लाख 53 हजार.
Tags:    

Similar News