राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, लड़कों से अच्छा रहा लड़कियों का रिजल्ट

Update: 2023-06-01 10:25 GMT

जयपुर। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 97.30 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। 97.13 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि 97.50 फीसदी लड़कियां। नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर, बीकानेर से जारी किए। 5वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल 2023 तक किया गया था। राज्यभर से इसमें 1468130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पांचवीं कक्षा में किसी भी स्टूडेंट को फेल करने का प्रावधान नहीं है। 5वीं में 8वीं की तरह ग्रेडिंग का सिस्टम है। 86 प्रतिशत से सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को ए ग्रेड दिया गया है। 71 से 85 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को बी ग्रेड दिया गया है। 51 से 70 प्रतिशत वालों को सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत वालों को डी ग्रेड दिया गया है। इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड दिया गया है। ई ग्रेड वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंटरी एग्जाम देना होगा। सप्लीमेंट्री में फेल होने पर भी उन्हें छठी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News