आज जयपुर दौरे पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी।

Update: 2022-07-12 04:11 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया है। द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर में दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर वोट की अपील करेंगी। 11 जुलाई को विपक्ष के रास्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जयपुर में समर्थन मांगा था। मीडिया से बात करते हुए कहा यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए।

भाजपा सांसद-विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सभी सांसद-विधायकों को मुर्मू को वोट की अपील करेंगे। राजेन्द्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाने के साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क आमेर तक रोड शो नुमा भव्य स्वागत भी किया जाएगा.
मुर्मू के साथ बीजेपी नेताओं की वाहन रैली निकलेगी
राजस्थान में बीजेपी के 71 विधायक हैं। वहीं राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। भाजपा और उसके समर्थित दलों की ओर से प्रत्याशी के रूप में मुर्मू को उतारा गया है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुर्मू के साथ बीजेपी नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।


Tags:    

Similar News

-->