जयपुर: राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जयपुर के एचसीएम रीपा परिसर में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाल विवाह के खिलाफ संघर्ष करने वाली साहसी बालिकाओं को सम्मानित किया।

दिया कुमारी ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए इसे जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान उन्होंने जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बीवीएमआर पोर्टल और जागरूकता सामग्री का विमोचन भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने हर पंचायत और गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का आह्वान किया।

Tags: