अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत

Update: 2022-11-24 11:36 GMT

अलवर न्यूज़: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरन व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना अलवर के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र के बहाला के समीप की है। घटना के बाद बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया गया।

4 बच्चे है मृतक के: मृतक की पहचान उमेश जाटव निवासी बहाला के रूप में हुई है। मृतक के भाई हेमराज ने बताया की उसका भाई उमेश जाटव बाइक लेकर बहाला स्टैंड पर किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। उमेश के 4 बच्चे हैं। मृतक उमेश मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News