नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी धमकी

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Update: 2023-08-14 07:18 GMT

अजमेर: रामगंज थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने दो लोगों पर बीते एक साल से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी क्षेत्र का कुख्यात डकैत मोखम सिंह बताया जा रहा है। एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ पहुंचकर रामगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप था कि मोखम सिंह और उसका साथी कोका उसकी बेटी का बीते एक साल से यौन शोषण कर रहे हैं।

कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने या फिर किसी अन्य व्यक्ति को इस बारे में कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर की वजह से शुरुआत में परिजन इस शोषण को सहन करते रहे लेकिन शनिवार को पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News