रेलवे का बड़ा अपडेट, श्रीगंगानगर और ऋषिकेश के बीच रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित
दिसंबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, रेलवे ने जारी किया रद्दीकरण का शेड्यूल
जयपुर: अम्बाला मंडल के यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रीगंगानगर और ऋषिकेश के बीच संचालित रेल सेवाओं को निर्धारित तारीखों पर रद्द करने की जानकारी दी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा 6 से 8 दिसंबर, 10 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेल सेवा 6 से 9 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। इन तारीखों पर यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।