Kota: धनखड़ ने कोचिंग सेंटर्स को बताया प्रतिभा का ‘ब्लैक होल’, जताई गहरी चिंता
Kota कोटा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को तेजी से बढ़ते कोचिंग सैंटरों की आलोचना करते हुए उन्हें प्रतिभाओं के लिए ‘पोचिंग सैंटर’ और ‘ब्लैक होल’ करार दिया। धनखड़ का ‘पोचिंग सैंटर’ से परोक्ष तौर पर तात्पर्य यह हो सकता है कि ये प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षित करके उन्हें अपने व्यवसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं। धनखड़ कोटा के रानपुर इलाके में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर कुल 189 विद्याíथयों को डिग्री प्रदान की गईं। धनखड़ ने कहा, ‘मैं नागरिक समाज और जन प्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि वे इस बीमारी (कोचिंग) की गंभीरता को समझें। हमें शिक्षा में विवेकशीलता बहाल करने के लिए एकजुट होना होगा।’