Jalore: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान

Update: 2025-03-03 12:52 GMT
Jalore जालोर । नेहरू युवा केन्द्र जालोर एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा मंडल के युवाओं ने गांवड़ी ग्राम में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों-शीतला माता मंदिर प्रांगण, जीएसएस परिसर, राजकीय स्कूल प्रांगण पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाएं।
इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, सचिव जबराराम, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष राजु राम, सदस्य मेवाराम, बगाराम, तिलोकचंद सहित कई युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News