Jaipur: प्रभारी मंत्री ने की पहल, जिले भर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की गूंज

Update: 2025-06-06 13:37 GMT
Jaipur जयपुर । सीकर स्थित स्मृति वन में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान का बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन' थीम पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सीकर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर किया और प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने की उपस्थितजनों को शपथ दिलवाई।
जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इसका उद्देश्य जल दोहन रोकना और जल संग्रहण को बढ़ावा देना है। इसके लिए तालाब, जोहड़ और बांधों की सफाई व मरम्मत की जाएगी। उन्होंने आमजन से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर व्यक्ति को 'एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए और उसकी देखभाल मां की तरह ही करनी चाहिए।"
जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
 
Tags:    

Similar News