Jaipur: श्रमिक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Update: 2025-04-30 13:37 GMT
Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के विकास की सोच रखकर कार्य करने पर जोर दिया है। बागडे ने अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की है।
Tags:    

Similar News