Jaipur: खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती -2019 —मुख्य सूची में 96 अभ्यर्थी सफल घोषित

Update: 2025-08-23 06:32 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवाएं विभाग) भर्ती-2019 के अंतर्गत 96 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 जुलाई से 20 अगस्त तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत विज्ञापित पदों के विरुद्ध संबंधित सेवा नियमानुसार अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
Tags:    

Similar News