Jaipur: नाहरगढ़ के जंगलों में फीमेल लेपर्ड की मौत

Update: 2026-02-05 02:00 GMT
Jaipur जयपुर : राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को यहां एक फीमेल लेपर्ड का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह घटना नायला बाग नाके के पास की है, जहां गश्त कर रहे कर्मचारियों की नजर बेजान पड़े लेपर्ड पर पड़ी।
वन विभाग के रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मृत फीमेल लेपर्ड की उम्र करीब डेढ़ से दो साल के बीच है। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण 'आपसी संघर्ष' माना जा रहा है। शरीर पर मिले गहरे जख्मों से अंदेशा है कि दो लेपर्ड्स के बीच वर्चस्व की जंग हुई, जिसमें इस मादा लेपर्ड की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना है, जिसे बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बरामद किया गया।
इस घटना ने नाहरगढ़ और आसपास के इलाकों में लेपर्ड्स के बढ़ते मूवमेंट को लेकर वन प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जंगल में भोजन और पानी की तलाश के दौरान लेपर्ड्स का आमना-सामना बढ़ रहा है। यही वजह है कि वे न केवल आपस में भिड़ रहे हैं, बल्कि रिहायशी इलाकों की ओर भी रुख कर रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बढ़ गया है।
Tags:    

Similar News