Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सनातन संस्कृति के अनुरूप कन्या पूजन कर और भोजन प्रसादी कराई। श्री देवनानी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विधान सभा अध्यक्ष ने महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महानवमी शक्ति और सत्य की साधना का प्रतीक पर्व है। जीवन में कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी आएं, हमें सत्य और निष्ठा पर ही अडिग रहना होगा।
देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि महानवमी का यह शुभ पर्व समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को प्रगाढ़ करेगा तथा जन-जन में सत्य, नीति और न्याय के प्रति आस्था को और दृढ़ बनाएगा।