Jaipur: पूर्व मंत्री मदन कौर के निधन पर देवनानी ने व्यक्त किया गहरा शोक

Update: 2025-08-07 06:39 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक एवं मंत्री श्रीमती मदन कौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री देवनानी ने कहा कि श्रीमती मदन कौर का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, समर्पण और नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध रहा। उन्होंने बाड़मेर ज़िले की प्रथम महिला जनप्रतिनिधि के रूप में अनेक सामाजिक और राजनीतिक बाधाओं को पार करते हुए अपना विशिष्ट स्थान बनाया।
श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Tags:    

Similar News