Jaipur: जल संरक्षण से आमजन होगा लाभांवित - पशुपालन मंत्री

Update: 2025-09-08 06:41 GMT
Jaipur जयपुर । बालोतरा जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र के राजस्व गांव तेलवाडा गोगामाड़ में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत माइक्रो स्टोरेज टैंक (एनिकट) का शिलान्यास पशुपालन मंत्री व बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि इस एनीकट का निर्माण होने के बाद बरसाती जल संरक्षण किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
प्रभारी मंत्री ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया। उन्होंने श्री हमीर सिंह भायल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके विधायक बहुत सक्रिय हैं। इनकी सक्रियता की वजह से सिवाना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ की सड़कें स्वीकृत हुई हैं। ये अपने विकास कार्य करवाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ-साथ संबंधित विभागों के मंत्रियों व अधिकारियों के लगातार से संपर्क में रहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिवाना के विधायक श्री हमीर सिंह भायल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास को लेकर मेरा पूरा प्रयास रहेगा। तेलवाड़ा का यह बांध 7 करोड़ रुपए की राशि से बनेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि जल संरक्षण के लिए एनिकट बांध सबसे अधिक सिवाना क्षेत्र में ही स्वीकृत हो रहे हैं।
Tags:    

Similar News