Jaipur: हिंदी दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की शुभकामनाएं

Update: 2024-09-13 11:28 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि हिंदी समृद्ध भाषा है। भारत की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में हिंदी भाषा का बहुत बड़ा योगदान है। एक भाषा के रूप में हिंदी भारत की पहचान के साथ भारतीय जीवन मूल्य, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची परिचायक है। हिंदी सरल, सहज और सुगम भाषा है। हिंदी भाषा को दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मिलते हैं। श्री देवनानी ने कहा कि हिंदी भाषा का महत्व अब विदेशी धरती पर भी बड़ा है। यह आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाली भाषा है। हिंदी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Tags:    

Similar News

-->