Source: aapkarajasthan.com

भरतपुर के एसपी कार्यालय के पास एक निर्जन घर में अचानक आग लग गई। घर में कुछ कबाड़ का सामान रखा था जो पूरी तरह जल गया। आसपास के लोगों ने आग की सूचना मथुरा गेट पुलिस स्टेशन और दमकल कार्यालय को दी। फायर बिग्रेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर है। होमचंद कंसल के खाली पड़े मकान में अचानक आग लग गई। खाली मकान के बगल में होमचंद कंसल का दूसरा घर है जिसमें उनका परिवार रहता है। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
घर के अंदर कबाड़ का सामान रखा हुआ था। जो पूरी तरह जल गया। काफी देर तक घर से धुंआ निकल रहा था, जिसे दमकल ने काफी मशक्कत के बाद काबू किया।
Tags: