Dungarpur: वन विभाग के द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान क तहत कार्यक्रम आयोजित

Update: 2025-06-11 13:21 GMT
Dungarpur डूंगरपुर / वन मण्डल कार्यालय डूंगरपुर अंतर्गत वन नाका वेड पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
ग्राम वेड महिपालपुरा एवं जालूकुआ के ग्रामीणजन उपस्थित रहें। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में तुलसी पौध के डी-सिस्टींग एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं वनों के संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि डॉ. चन्दाराम मीणा, मुख्य वन संरक्षण आयोजना जयपुर एवं जिला प्रभारी रहें। जिनके निर्देशन में उक्त गतिविधियां संपादित की गयी। कार्यक्रम में उप वन संरक्षण डूंगरपुर रंगास्वामी ई, गोतमलाल सहायक वन संरक्षण डूंगरपुर शंकरलाल मीणा क्षेत्रीय वन अधिकार, हितेश पटेल क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं सरपंच अन्य वन कार्मिक व ग्रमीण उपस्थित रहें।
Tags:    

Similar News