अलवर: गुरुवार की रात भगवान जगन्नाथ और जानकी का वरमाला महोत्सव होगा। वरमाला महोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा बाग परिसर पहुंचे।

वरमाला महोत्सव से एक दिन पहले बुधवार को परवान पर ऐतिहासिक मेला लगा। यहां वधू पक्ष की ओर से ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास भगवान जगन्नाथ और बरातियों को स्नेह भोज के लिए आमंत्रित करेंगे। बुधवार को मेले में विभिन्न संस्थाओं की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार की देर शाम करीब 10 मिनट की बारिश के बाद मेले में थोड़ी अव्यवस्था हो गयी.

Tags: