जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'सुना है कि राजस्थान में एक पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को एक न्यूज चैनल के मालिक को राज्यसभा में अपने तीन विधायकों का वोट डलवाने के लिये 40 करोड़ रुपये लिए हैं। आखिर कब तक चलेगी ये खरीद-फरोख्त?' विनय मिश्रा ने कहा कि, '3 MLA= 30 करोड़, 10 करोड़ अपना खर्च, पार्टी ने अपने कुल तीन एमएलए राज्यसभा चुनाव में बेच कर, कुल 40 करोड़ रुपये झटके में उठा लिए। ये भी नही सोचा को किसान भाईयों पर क्या गुजर रही होगी?'

सोर्स-AMARUJALA

Tags: