बरगढ़: ओडिशा के बरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी खड़ी कार से बरामद हुआ है। कार बरगढ़ कस्बे के हल्दीपाली छक्का में सड़क किनारे खड़ी मिली। मृतक जेई की पहचान चंद्रशेखर झाड़िया के रूप में हुई है। वह बरगढ़ जिले के बारापाली ब्लॉक के जेई थे।
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आज सुबह हल्दीपाली चौक पर जेई को उनकी क्रेटा कार की ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने के बाद बरगढ़ टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उनके परिवार के अनुसार, जेई कल अपने घर से बरपाली स्थित अपने कार्यस्थल के लिए निकले थे। लेकिन आज उनकी लाश मिली।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह प्राकृतिक मौत, दुर्घटना या हत्या का मामला है।
Tags: