MP News: मधुमक्खियों ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला

Update: 2025-04-22 00:50 GMT
MP News : मध्य प्रदेश की पांढुर्ना तहसील के टेमनीकला गांव के 70 वर्षीय किसान ओमकार ढोमने पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण घायल किसान को बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीण और परिवार के लोग घायल को पांढुर्ना सिविल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान घायल किसान ओमकार के सिर, चेहरे, गर्दन और पीठ से 100 से ज्यादा मधुमक्खियों के डंक निकाले गए। ग्रामीणों ने बताया कि किसान खेत पर गया था और जैसे ही वह बकरियों के लिए चारा तोड़ने पेड़ के पास पहुंचा, पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
किसान ने अपने गमछे से अपना सिर और चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी मधुमक्खियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, घायल किसान के बेटे का कहना है कि डॉक्टरों ने घायल किसान ओमकार के सिर, चेहरे और गर्दन से 100 से ज्यादा मधुमक्खियों के डंक निकाले हैं। हालांकि, घायल किसान का इलाज पांढुर्ना सिविल अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की एक टीम उसकी निगरानी कर रही है।
Tags:    

Similar News