Morena मुरैना: मुरैना में उस समय हड़कंप मच गया जब बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव में माता-पिता के साथ घर जा रही युवती की चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय युवती अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रही थी. तभी गांव में घुसने से पहले नाला पार करते समय नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद युवती ने चिल्लाते हुए अपने पिता से कहा कि पापा मैंने गोली चलाने वालों को पहचान लिया है, ये हमारे जमीन विवाद के वही आरोपी हैं|
यही वजह है कि इसके बाद आरोपियों ने युवती को भी गोली मार दी, एक बार नहीं बल्कि आरोपियों ने युवती को तीन गोलियां मारी जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार भी हो गए. बताया जा रहा है कि युवती ने गोली चलाने वाले आरोपियों को पहचान लिया था, जिससे युवती की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची बागचीनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़की के माता-पिता से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की मुख्य वजह स्पष्ट हो सके।