मंत्री को बताया हवस का पुजारी, नेता ने आपत्तिजनक तस्वीरें किया वायरल

पंजाब। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की हैं और दावा किया है कि इन तस्वीरों में नजर आने वाला शख्स पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह हैं, जो एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। इधर, रवजोत सिंह ने भी कहा है कि इस पोस्ट को लेकर भी वह तस्वीरें शेयर करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे।
मजीठिया ने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि सरकार के एक और मंत्री का कारनामा। बेटियों-बहनों की इज्जत के साथ खेलने वाले हवस के पुजारी मंत्री का कारनामा। अगर थोड़ी शर्म है आप पंजाब सरकार को, अरविंद केजरीवाल को, मुख्यमंत्री भगवंत मान को तो तुरंत उक्त मंत्री को डिसमिस कर पार्टी से निकालो। इंसानियत के नाम पर धब्बा। शर्म करो शर्म, सेल्फी कांड। मजीठिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनके पास इस मामले का वीडियो भी है और वह जल्द इसे जारी करेंगे। मजीठिया के इस दावे से पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है क्योंकि कल 19 जून को लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव है।
वहीं, मजीठिया की पोस्ट के बाद मंत्री डा. रवजोत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि कुछ नेता मेरी पूर्व पत्नी के साथ मेरी निजी तस्वीरों को एआई के सहारे एडिट कर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले ये गिरी हुई हरकत साबित करती है कि हार का डर विपक्ष को उल्टी-सीधी हरकतें करने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने लिखा कि वह घिनौनी साज़िश के लिए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह एफआईआर के अलावा मानहानि का केस भी दर्ज करवाएंगे।





