Jammu-Kashmir: भयानक हादसा, टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर, सात लोग घायल

Update: 2025-09-04 01:02 GMT
Jammu-Kashmir: राजौरी-जम्मू राजमार्ग पर नौशेरा के थलका में आज शाम एक भीषण दुर्घटना की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, एक टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू से राजौरी जा रहा टेंपो ट्रैवलर (JK0BW-0195) एक ट्रक से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुँच गए। घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News