शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम फैसले लिए हैं। एचएएस अधिकारी छवि नान्टा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, एचएएस अधिकारी रजत चौधरी का भोरंज तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, छवि नान्टा अब अपने वर्तमान पद के साथ HPPSC सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। इस आदेश के बाद रीमा कश्यप को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

दूसरी अधिसूचना में हमीरपुर में सहायक आयुक्त (विकास)-कम-खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात रजत चौधरी का 14 नवंबर 2026 को जारी भोरंज तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

Tags: